वार्षिक मेला संस्कृति का आयोजन
छपरा : एचआर इंपिरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक मेला संस्कृति का आयोजन उत्साह व उमंग के साथ किया गया. उद्घाटन आरक्षी उपमहानिरीक्षक अजीत कुमार राय ने फीता काट कर एवं बैलून उड़ा कर किया. उन्होंने आयोजन के थीम ग्रीन छपरा की सराहना करते हुए कहा कि यदि छपरावासी सम्मिलित रूप से रचनात्मक व सार्थक प्रयास करें, तो छपरा भी ग्रीन सिटी व स्मार्ट सिटी बन सकता है.
बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित मेले में बच्चों ने ग्रीन छपरा समेत साइंस एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रर्दशनी में तरह-तरह के मॉडल प्रस्तुत किये, जिन्हें अभिभावकों व दर्शकों ने खूब सराहा. खेल एवं भोजन के स्टॉलों पर भी दर्शकों व आगंतुकों की भीड़ इकट्ठी रही और जम कर मनोरंजन व मस्ती हुई. प्राचार्य आलोक कुमार मधुकर ने संस्कृति के आयोजन में विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के योगदान पर साधुवाद प्रकट किया.
