शिक्षक अभ्यर्थियों की मेधा सूची रद्द छपरा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना ने बनियापुर की कन्हौली मनोहर पंचायत के विशेष उर्दू शिक्षक अभ्यर्थियों की अनुमोदित मेधा सूची को रद्द कर दिया है. उन्होंने अपने आदेश में मुखिया पासपति देवी द्वारा प्राप्त आवेदनों के हवाले से कहा है कि पंचायत के पूर्व सचिव चंद्रमोहन सिंह ने अवैध व मनमाने ढंग से बिना नियोजन इकाई की सहमति व हस्ताक्षर कराये फर्जी तरीके से मेधा सूची का अनुमोदन करा लिया है. उन्होंने अनुमोदित सूची को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की बात कहते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को मामले की जांच कर प्रतिवेदन देने का आदेश दिया है, ताकि अग्रेतर कार्रवाई की जा सके.
शक्षिक अभ्यर्थियों की मेधा सूची रद्द
शिक्षक अभ्यर्थियों की मेधा सूची रद्द छपरा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना ने बनियापुर की कन्हौली मनोहर पंचायत के विशेष उर्दू शिक्षक अभ्यर्थियों की अनुमोदित मेधा सूची को रद्द कर दिया है. उन्होंने अपने आदेश में मुखिया पासपति देवी द्वारा प्राप्त आवेदनों के हवाले से कहा है कि पंचायत के पूर्व सचिव चंद्रमोहन सिंह ने अवैध […]
