पटवन करने गये युवक की पइन में मिली लाश

पटवन करने गये युवक की पइन में मिली लाश परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हालसंवाददाता, मांझीथाना क्षेत्र के संन्यासी बाजार के कुछ ही दूरी पर स्थित एक पइन में पड़ी एक लाश को पुलिस ने बुधवार की सुबह बरामद किया. मृतक की पहचान मकदुमगंज गांव निवासी 35 वर्षीय धनेश्वर बिंद के रूप में की […]

पटवन करने गये युवक की पइन में मिली लाश परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हालसंवाददाता, मांझीथाना क्षेत्र के संन्यासी बाजार के कुछ ही दूरी पर स्थित एक पइन में पड़ी एक लाश को पुलिस ने बुधवार की सुबह बरामद किया. मृतक की पहचान मकदुमगंज गांव निवासी 35 वर्षीय धनेश्वर बिंद के रूप में की गयी. घटना के संबंध मिली जानकारी के अनुसार, धनेश्वर मंगलवार की देर शाम खेत में पटवन करने गया था. देर रात तक पटवन कर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. बुधवार की सुबह शौच करने गये लोगों ने देखा की पइन में एक लाश पड़ी हुई है. इसकी सूचना थानाध्यक्ष को लोगों ने दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली. मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने दिया. थानाध्यक्ष ने परिजनों व ग्रामीणों के आग्रह पर पंचनामा कर शव का दाह संस्कार कराने की अनुमति दे दी. पुलिस व परिजनों को आशंका है कि धनेश्वा गत मंगलवार की देर शाम दारू पीकर नशे में पइन में गिर पड़ा होगा, जहां ठंड लगने से उसकी मौत हो गयी. परिजनों को पंचायत के मुखिया दलन प्रसाद यादव ने दो हजार तथा अखबार हॉकर राजेश कुमार गुप्ता ने दो हजार तथा थानाध्यक्ष ने पांच सौ रुपये देकर आर्थिक मदद की. मृतक को चार पुत्र तथा दो पुत्रियां है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >