महिला फुटबॉल में सेमरिया ने जलालपुर को हराया छपरा. नीलिमा बसु फुटबॉल लीग के अंतर्गत महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब, जलालपुर एवं श्रीनाथ क्लब, सेमरिया के बीच खेला गया. रोमांचकारी मुकाबले में सेमरिया ने जलालपुर को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. सेमरिया की ओर से काजल व आदित्या ने एक-एक गोल किये. निर्णायक की भूमिका दारा सिंह, रामप्त रावत, सैयद जफरूल्लाह एवं प्रेम प्रकाश यादव ने निभायी. मौके पर राजन यादव, प्रदीप, चंदेश्वर राय, नवींद्र भूषण एवं इमातियाजुद्दीन आदि उपस्थित थे.
महिला फुटबॉल में सेमरिया ने जलालपुर को हराया
महिला फुटबॉल में सेमरिया ने जलालपुर को हराया छपरा. नीलिमा बसु फुटबॉल लीग के अंतर्गत महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब, जलालपुर एवं श्रीनाथ क्लब, सेमरिया के बीच खेला गया. रोमांचकारी मुकाबले में सेमरिया ने जलालपुर को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. सेमरिया की ओर से काजल व आदित्या […]
