विंदेश्वरी अध्यक्ष व संतोष बने उपाध्यक्ष दिघवारा. प्रखंड राजद कार्यालय परिसर में मंगलवार को युवा राजद के प्रदेश महासचिव व पर्यवेक्षक शैलेद्र कुमार राम की अध्यक्षता में प्रखंड राजद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. चुनाव में विंदेश्वरी पासवान को प्रखंड राजद अध्यक्ष व संतोष राय को उपाध्यक्ष चुना गया. वहीं, प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चयन हुआ. इस अवसर पर हरेंद्र राय, कमलेश राय, तारकेश्वर राय, सुरेश पासवान, विनोद राय, मो. शमशेर आलम, बबन पासवान, रामशंकर राय, रामानुज राय, कामेश्वर राय, कमलेश राय, मो. जमाल, गरीब राय समेत कई राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं, दूसरी तरफ नयागांव की हासिलपुर पंचायत के राजद पंचायत अध्यक्ष पद पर लगनदेव प्रसाद यादव को चुना गया. पंचायत निर्वाचन पदाधिकारी मोहन साह की उपस्थिति में हासिलपुर सामुदायिक भवन में चुनाव संपन्न हुआ.
विंदेश्वरी अध्यक्ष व संतोष बने उपाध्यक्ष
विंदेश्वरी अध्यक्ष व संतोष बने उपाध्यक्ष दिघवारा. प्रखंड राजद कार्यालय परिसर में मंगलवार को युवा राजद के प्रदेश महासचिव व पर्यवेक्षक शैलेद्र कुमार राम की अध्यक्षता में प्रखंड राजद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. चुनाव में विंदेश्वरी पासवान को प्रखंड राजद अध्यक्ष व संतोष राय को उपाध्यक्ष चुना गया. […]
