झोंपड़ीनुमा घर जल कर राख दरियापुर. प्रखंड क्षेत्र की जितवारपुर पंचायत के धने छपरा गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से एक विधवा का झोपड़ीनुमा घर जल कर राख हो गया. धने छपरा गांव निवासी राधिका कुंवर अपनी पलानी में बैठी थीं कि अचानक आग लग गयी और पलानी जलने लगी. वह पलानी से भाग कर निकलीं. उनके चिल्लाने पर लोग इकट्ठा होते, तब तक पलानी में रखे 25 हजार नकद, चौकी, खटिया, बरतन, गहना तथा एलआइसी, जमीन के दास्तावेज सहित खाने-पीने का अनाज तक जल कर खाक हो गया. अगलगी की सूचना पाकर स्थानीय मुखिया मातवर राय ने तत्काल पीड़ित परिवार को एक हजार नकद तथा कंबल दिया.
झोंपड़ीनुमा घर जल कर राख
झोंपड़ीनुमा घर जल कर राख दरियापुर. प्रखंड क्षेत्र की जितवारपुर पंचायत के धने छपरा गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से एक विधवा का झोपड़ीनुमा घर जल कर राख हो गया. धने छपरा गांव निवासी राधिका कुंवर अपनी पलानी में बैठी थीं कि अचानक आग लग गयी और पलानी जलने लगी. वह […]
