कार्यालय में नहीं मिलीं सीडीपीओ

कार्यालय में नहीं मिलीं सीडीपीओमहिला पर्यवेक्षिका एक दिन पूर्व ही हाजिरी बना कर थीं गायबएसडीओ-विधायक ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाईतरैया से फोटो हैतरैया. प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों का मंगलवार को मढ़ौरा एसडीओ संजय राय एवं तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के […]

कार्यालय में नहीं मिलीं सीडीपीओमहिला पर्यवेक्षिका एक दिन पूर्व ही हाजिरी बना कर थीं गायबएसडीओ-विधायक ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाईतरैया से फोटो हैतरैया. प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों का मंगलवार को मढ़ौरा एसडीओ संजय राय एवं तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ अनुपस्थित पायी गयीं तथा महिला पर्यवेक्षिका रूमा कुमारी एवं शशिबाला देवी एक दिन पूर्व ही हाजिरी बना कर मंगलवार को गायब पायी गयीं. भ्रमण रजिस्टर एवं रूर्ट चार्ट कार्यालय में नहीं पाया गया. वहीं, निरीक्षण के क्रम में 10:55 बजे प्रखंड कृषि कार्यालय व मनरेगा कार्यालय बंद पाये गये. वहीं, रेफरल अस्पताल निरीक्षण में विकलांगता प्रमाणप‍त्र के लिए प्राप्त आवेदन पंजी नहीं पायी गयी. जिस पर एसडीओ श्री राय ने कर्मियों को जम कर फटकार लगायी. बताते चलें कि एसडीओ ने विगत 16 दिसंबर को भी प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया था. इसमें सीडीपीओ अनुपस्थित पायी गयी थीं तथा प्रखंड कृषि कार्यालय भी बंद पाया गया था. लगातार निरीक्षण के बाद भी पदाधिकारी व कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. एसडीओ ने कहा कि लगातार निरीक्षण जारी रहेगा. पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >