पुलिस को है लाइनर की तलाश अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज मामला एलआइसी के सेटेलाइट ऑफिस में लूट के प्रयास कालूटे गये दोनों मोबाइल हैं स्विच्ड ऑफसंवाददाता, दिघवाराथाना क्षेत्र के चकनूर गांव अवस्थित एलआइसी के सेटेलाइट ऑफिस में सोमवार को हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूट की कोशिश करने के मामले के अनुसंधान में पुलिस जुट गयी है. दिन भर शाखा के कर्मचारियों से पूछताछ के बाद गठित पुलिस टीम ने सोमवार की रात कई जगहों पर छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. हराजी में कई जगहों पर हुई छापेमारीटीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने सोमवार की रात अवतार नगर थाना क्षेत्र की हराजी में कई जगहों पर छापेमारी की. पुलिस टीम की छापेमारी देर सुबह तक जारी रही. गांव से पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, दिघवारा बाजार से भी एक व्यक्ति को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है. कर्मचारियों से करायी पहचानहिरासत में लिये गये तीन व्यक्तियों को पुलिस ने शाखा के कर्मचारियों के सामने प्रस्तुत कर उसकी पहचान करायी, मगर शिनाख्त होने या नहीं होने की बात को पुलिस ने गुप्त रखा है. कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांचघटना के बाद से मामले के उद्भेदन में जुटी पुलिस कई बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस शाखा के कई कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाखा के ही किसी कर्मचारी की मिलीभगत व भेजी गयी सूचना के सहारे ही अपराधियों ने लूट की घटना को दिनदहाड़े अंजाम देने की कोशिश की थी. पुलिस को अब भी उस लाइनर की तलाश है. जेनेरेटर संचालक से हो रही है पूछताछपुलिस शाखा में विद्युत की सप्लाइ देनेवाले जेनेरेटर संचालक मनीष कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. लूट की गुत्थी सुलझाने में अपराधियों द्वारा लूट कर ले गये दोनों मोबाइल अहम भूमिका निभा सकते थे. मगर, घटना के बाद से ही जेनेरेटर संचालक मनीष व दैनिक कर्मी नरेंद्र सिंह का मोबाइल स्विच्ड ऑफ है. 11 फरवरी, 2014 को अपराधियों की कोशिश हुई थी नाकाम (बॉक्स के लिए)सोमवार को एलआइसी के सेटेलाइट ऑफिस में अपराधियों द्वारा लूट की बड़ी वारदात की कोशिश शाखा के कर्मियों की बहादुरी के कारण टल गयी. मगर, आपराधिक घटनाओं के दृष्टिकोण से शांत समझे जानेवाले दिघवारा थाना अधीन क्षेत्रों में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दिखा कर पुलिस की रातों की नींद हराम कर दी है. हालांकि, पुलिस सेटेलाइट ऑफिस की लूट का जल्द उद्भेदन करने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है. वर्ष, 2014 में भी अपराधियों ने बस स्टैंड अवस्थित स्टेट बैंक के कैश रूम को लूटने का प्रयास किया था. मगर, अपराधियों को सफलता नहीं मिल सकी थी. 9, 10 व 11 फरवरी को लगातार तीन दिनों की छुट्टी का फायदा उठा कर अपराधी रेलवे लाइन की तरफ से ग्रिल काट कर बैंक में घुस गये थे एवं तीन दिनों तक बैंक अपराधियों के कब्जे में रहा. मगर, वे लोग कैश रूम तक नहीं पहुंच सके थे. अगर अपराधी उस समय कैश रूम तक पहुंचने में सफल होते, तो उस कैश रूम में रखे 51 लाख रुपये को लेकर चलते बनते.
पुलिस को है लाइनर की तलाश
पुलिस को है लाइनर की तलाश अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज मामला एलआइसी के सेटेलाइट ऑफिस में लूट के प्रयास कालूटे गये दोनों मोबाइल हैं स्विच्ड ऑफसंवाददाता, दिघवाराथाना क्षेत्र के चकनूर गांव अवस्थित एलआइसी के सेटेलाइट ऑफिस में सोमवार को हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूट की कोशिश करने के मामले के अनुसंधान में पुलिस […]
