प्रखंडों में श्रवण नि:शक्त बच्चों की होगी जांच

छपरा (सदर) : समावेशी शिक्षा के अंतर्गत बीइपी व सर्वशिक्षा अभियान द्वारा श्रवण एवं दृष्टि नि:शक्त बच्चों की जांच एवं मूल्यांकन का कैंप सदर प्रखंड स्थित बीआरसी पर किया गया. वहीं, पूर्व में चयनित श्रवण नि:शक्त बच्चों के बीच श्रवण यंत्र का भी वितरण किया. श्रवण नि:शक्त बच्चों की जांच ऑडियोलॉजिस्ट संतोष वर्मा के अलावा […]

छपरा (सदर) : समावेशी शिक्षा के अंतर्गत बीइपी व सर्वशिक्षा अभियान द्वारा श्रवण एवं दृष्टि नि:शक्त बच्चों की जांच एवं मूल्यांकन का कैंप सदर प्रखंड स्थित बीआरसी पर किया गया. वहीं, पूर्व में चयनित श्रवण नि:शक्त बच्चों के बीच श्रवण यंत्र का भी वितरण किया.

श्रवण नि:शक्त बच्चों की जांच ऑडियोलॉजिस्ट संतोष वर्मा के अलावा सहायक दिलीप वर्मा, बबलू राम, सत्येंद्र नाथ यादव, शिक्षक रजेश कुमार, दुर्गेश कुमार सिंह आदि ने की. जिला निजी विद्यालय प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने श्रवण यंत्रों का वितरण किया. इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे.

प्रखंडवार बीआरसी पर शिविर की तिथियां निर्धारित
तिथि प्रखंड संसाधन केंद्र
29 दिसंबर गड़खा
30 दिसंबर नगरा
31 दिसंबर मांझी
दो जनवरी 16 सोनपुर
चार जनवरी जलालपुर
पांच जनवरी रिविलगंज
छह जनवरी दिघवारा
सात जनवरी दरियापुर
नौ जनवरी परसा
11 जनवरी लहलादपुर
12 जनवरी बनियापुर
13 जनवरी एकमा
18 जनवरी तरैया
19 जनवरी पानापुर
20 जनवरी मकेर
21 जनवरी अमनौर
23 जनवरी मशरक
25 जनवरी मढ़ौरा
27 जनवरी इसुआपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >