छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के इंजन से तांबा व पट्टा चुराते दो चोरों को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया. चोरों को पकड़ने गये आरपीएफ के एक जवान को ब्लेड मार कर घायल कर दिया गया.
पकड़े गये दोनों चोर छपरा नगर थाना क्षेत्र के उत्तरी दहियावां टोले के निवासी दशरथ प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार और मदन साह के पुत्र दीपक कुमार साह हैं.
उपनिरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गये दोनों चोरों को पहले भी जेल भजा जा चुका है. करीब आधा दर्जन मामलों में दोनों चोर पहले से वांटेड थे. पकड़े गये चोरों के पास से इंजन में से काटे गये पट्टे को रंगे हाथ बरामद किया गया है. दोनों चोरों की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
