उम्मीदवार अनुसेवियों का धरना शुरू नोट. फोटो नंबर 28 सीएचपी 5 है. कैप्सन होगा- अपनी मांगों के समर्थन में नारा लगाते अनुसेवी छपरा. जिला उम्मीदवार अनुसेवी संघ द्वारा आयोजित धरना के पहले दिन निर्णय लिया गया कि धरना को अनिश्चितकालीन किया जाये. जब तक अनुसेवियों की स्थायी नियुक्ति समूह घ में नहीं की जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा. धरना की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जाता है कि जल्द नियुक्तियां की जायेंगी, परंतु आश्वासन हर बार झूठ साबित होता है और अनुसेवियों को केवल बरगलाया जाता है. धरना को संबोधित करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रमंडलीय मंत्री उपेंद्रनाथ पांडेय ने अनुसेवियों की मांगों को जायज ठहराते हुए आंदोलन पर डटे रहने का आह्वान करते हुए कहा कि महासंघ हर प्रकार की मदद देगा. सभा को कामेश्वर प्रसाद, रामायण प्रसाद, नागेंद्र सिंह, हदेश्वर यादव, राजेंद्र कुमार, जयनारायण दास आदि ने संबोधित किया.
उम्मीदवार अनुसेवियों का धरना शुरू
उम्मीदवार अनुसेवियों का धरना शुरू नोट. फोटो नंबर 28 सीएचपी 5 है. कैप्सन होगा- अपनी मांगों के समर्थन में नारा लगाते अनुसेवी छपरा. जिला उम्मीदवार अनुसेवी संघ द्वारा आयोजित धरना के पहले दिन निर्णय लिया गया कि धरना को अनिश्चितकालीन किया जाये. जब तक अनुसेवियों की स्थायी नियुक्ति समूह घ में नहीं की जाती है, […]
