जन कल्याणकारी योजनाओं को बनाएं बेहतर

जन कल्याणकारी योजनाओं को बनाएं बेहतर सीएस ने अस्पताल में की समीक्षा बैठक परसा. स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को सीएस निर्मल कुमार द्वारा समीक्षा बैठक की गयी. इसमें सरकार द्वारा चलायी जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं जननी बाल सुरक्षा योजना, जन्म मृत्यु आदि योजनाओं एवं परियोजनाओं पर चर्चा की गयी तथा उसे बेहतर बनाने […]

जन कल्याणकारी योजनाओं को बनाएं बेहतर सीएस ने अस्पताल में की समीक्षा बैठक परसा. स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को सीएस निर्मल कुमार द्वारा समीक्षा बैठक की गयी. इसमें सरकार द्वारा चलायी जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं जननी बाल सुरक्षा योजना, जन्म मृत्यु आदि योजनाओं एवं परियोजनाओं पर चर्चा की गयी तथा उसे बेहतर बनाने के लिए कई निर्देश दिये गये. समीक्षा बैठक से लौटने के क्रम में बलिगांव के मुखिया राजकिशोर राय, पूर्व मुखिया राजेंद्र राय, सरपंच राजकिशोर राय, बलिंदर राय, पूर्व मुखिया मनोज राय आदि कई नेताओं ने पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार राम के स्थानांतरण करने अस्पताल में दवाओं की कमी होने, स्थानीय चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायत की तथा अस्पताल की दशा व दिशा में सुधार करने एवं स्थानांतरित किये गये चिकित्सकों को पुन: वापस लाने की मांग की गयी. बैठक में डीआइओ जयश्री प्रसाद, डीपीओ स्वास्थ्य विभाग धीरज कुमार, डॉ एस चौधरी, डॉ जय विष्णु आदि लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >