सारण के वेल्डर की बेंगलुरु में मौत गड़खा. फुलवरिया गांव निवासी विश्वनाथ ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार की बेंगलुरु में मजदूरी करने के दौरान छत से गिर जाने से मौत हो गयी. मृत संतोष वेल्डर का कार्य करता था. परिवार के परवरिश के लिए बेंगलुरु कमाने गया था, जो एक निर्माणाधीन मकान में वेल्डर का कार्य कर रहा था. उसी दौरान नौंवी तले के ऊपर से गिर पड़ा. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को उसके पैतृक निवास फुलवरिया लाया गया. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.
सारण के वेल्डर की बेंगलुरु में मौत
सारण के वेल्डर की बेंगलुरु में मौत गड़खा. फुलवरिया गांव निवासी विश्वनाथ ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार की बेंगलुरु में मजदूरी करने के दौरान छत से गिर जाने से मौत हो गयी. मृत संतोष वेल्डर का कार्य करता था. परिवार के परवरिश के लिए बेंगलुरु कमाने गया था, जो एक निर्माणाधीन मकान में […]
