आंबेडकर की प्रतिमा का जीर्णोद्धार शुरू

गड़खा : कई वर्षों से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गलिमापुर में स्थापित बाबा भीमराव आंबेडकर की जर्जर प्रतिमा का जीर्णोद्धार किया जायेगा. 1990 में कुछ ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय परिसर में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित किया गया था, जिसका तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद द्वारा अनावरण किया गया था. उसके बाद से उचित रखरखाव […]

गड़खा : कई वर्षों से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गलिमापुर में स्थापित बाबा भीमराव आंबेडकर की जर्जर प्रतिमा का जीर्णोद्धार किया जायेगा. 1990 में कुछ ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय परिसर में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित किया गया था, जिसका तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद द्वारा अनावरण किया गया था.

उसके बाद से उचित रखरखाव एवं मरम्मत के अभाव में प्रतिमा पूरी तरह जर्जर बन गयी है, जो मरम्मत एवं जीर्णोद्धार की बाट जोह रही थी. जर्जर प्रतिमा को देख रामपुर पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार राय ने बताया चतुर्थ वित्त आयोग के तहत डॉ अांबेडकर की प्रतिमा का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है. इस कार्य से ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >