बालू लदे ट्रैक्टर से गिर कर युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम नोट: फोटो: परसा से मेल से भेजा गया है. परसा/दरियापुर. परसा-बनकेरवा बांध पथ पर दरियापुर थाना क्षेत्र के साहोसराय गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर से गिर जाने से 20 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इससे पहले कि लोग उसे उपचार के लिए ले जाते, उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के परसा मथुरा गांव निवासी स्व. शिवनाथ सिंह के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गयी है. घटना की सूचना पाकर परसा थानाध्यक्ष राजरूप राय ने यथाशीघ्र मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर लिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक युवक द्वारा उसे बुला कर परसादी दियारा बालू लोड करने के लिए ले गया था, जहां बालू लोड कर परसा जाने के क्रम में ट्रैक्टर से गिरने के बाद ट्रैक्टर का चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत युवक दो भाइयों में छोटा था. बड़ा भाई मजदूरी कर घर का खर्चा चलाता है तथा मृतक ट्रैक्टर चलाता था. उसकी कमाई से पूरा परिवार का भरन-पोषण चलता था. मौत की खबर मिलते ही भाई मुकेश सिंह, भाभी पुनीता देवी, बहन लीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इस संबंध में दरियापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि परसा पुलिस द्वारा शव को कब्जे में कर दरियापुर थाने के हवाले कर दिया गया. वहां से उक्त शव पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया.
बालू लदे ट्रैक्टर से गिर कर युवक की मौत
बालू लदे ट्रैक्टर से गिर कर युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम नोट: फोटो: परसा से मेल से भेजा गया है. परसा/दरियापुर. परसा-बनकेरवा बांध पथ पर दरियापुर थाना क्षेत्र के साहोसराय गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर से गिर जाने से 20 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इससे पहले कि […]
