दुराचार का विरोध करने पर महिला को पीटा

दुराचार का विरोध करने पर महिला को पीटा दाउदपुर (मांझी). दाउदपुर थाना क्षेत्र के अहले सुबह बरेजा गांव के बधार में नित्यक्रिया करने गयी महिला के साथ इसी गांव के दो लोगों ने दुराचार करने का प्रयास किया. विरोध करने पर महिला की पिटाई कर गले से सोने की चेन छिन ली. घायल महिला का […]

दुराचार का विरोध करने पर महिला को पीटा दाउदपुर (मांझी). दाउदपुर थाना क्षेत्र के अहले सुबह बरेजा गांव के बधार में नित्यक्रिया करने गयी महिला के साथ इसी गांव के दो लोगों ने दुराचार करने का प्रयास किया. विरोध करने पर महिला की पिटाई कर गले से सोने की चेन छिन ली. घायल महिला का इलाज एकमा पीएचसी में किया गया. पीडि़त महिला तारा देवी ने बताया कि वह अहले सुबह बधार में नित्यक्रिया करने के लिए गयी थी. इसी दौरान गांव के मिगेंद्र तिवारी तथा महेंद्र ने उसे पकड़ कर दुराचार करने का प्रयास किया. महिला के शोर मचाने पर मनचलों ने महिला की पिटाई कर उसके गले से सोने के चेन छिन कर भाग गये. इस संबंध में दाउदपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष राजकौशल ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >