शहर के मशहूर व्यवसायी का निधन

शहर के मशहूर व्यवसायी का निधन छपरा (सदर). शहर के कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी व भारत गैस एजेंसी, छपरा के अधिकृत विक्रेता कमल किशोर सिंह की मौत शुक्रवार की रात इलाज के दौरान पटना में हो गयी. उनका अंतिम संस्कार रिविलगंज के सेमरिया स्थित घाट पर किया गया. ज्येष्ठ पुत्र अभिषेक कुमार सिंह ने मुखाग्नि […]

शहर के मशहूर व्यवसायी का निधन छपरा (सदर). शहर के कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी व भारत गैस एजेंसी, छपरा के अधिकृत विक्रेता कमल किशोर सिंह की मौत शुक्रवार की रात इलाज के दौरान पटना में हो गयी. उनका अंतिम संस्कार रिविलगंज के सेमरिया स्थित घाट पर किया गया. ज्येष्ठ पुत्र अभिषेक कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी. शहर के प्रमुख व्यवसायी के बाद उनके अंतिम संस्कार के समय छपरा के विधायक डॉ सीएन गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, अमित कुमार आदि परिजन व गण्यमान्य लोग उपस्थित थे. उनके निधन पर भारत गैस के शिवजी सिंह, सुधांशु शर्मा, अजय राय, राजेश्वर सिंह आदि ने दुख व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >