छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र की मगाइडीह रेलवे क्राॅसिंग के पास के पश्चिम रेल ट्रैक से मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया. उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बरामद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. उन्होंने बताया कि ट्रेन से टकरा कर या गिर जाने से युवक की मौत होने की आशंका है. उसके सिर में गंभीर जख्म का निशान पाया गया है. उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है. उसके पास से टिकट तथा कागजात बरामद नहीं हुआ है.
रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव
छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र की मगाइडीह रेलवे क्राॅसिंग के पास के पश्चिम रेल ट्रैक से मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया. उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बरामद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. उन्होंने बताया कि ट्रेन […]

प्रथमदृष्टया बरामद शव किसी मजदूर की होने की आशंका है. इस संबंध में मुफस्सिल थाने में एक यूडी केस दर्ज किया गया है.
युवक की शिनाख्त के लिए चल रहा प्रयास