ट्रक के धक्के से महिला की गयी जान

भेल्दी (अमनौर) : छपरा-रेवा एनएच 102 पर कटसा चौक के समीप सीमेंट लोडेड एक ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गयी. मृतका थाना क्षेत्र के मानुपुर निवासी बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, भेल्दी थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी धर्मदेव सिंह की 55 वर्षीया पत्नी नयन देवी अपने पोते […]

भेल्दी (अमनौर) : छपरा-रेवा एनएच 102 पर कटसा चौक के समीप सीमेंट लोडेड एक ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गयी. मृतका थाना क्षेत्र के मानुपुर निवासी बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, भेल्दी थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी धर्मदेव सिंह की 55 वर्षीया पत्नी नयन देवी अपने पोते तारकेश्वर कुमार के साथ कटसा चौक से रुपये निकालने आयी थी. इसी दौरान गड़खा की तरफ से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया.

इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने ट्रक सहित चालक को भी पकड़ लिया और स्थानीय थाने को सूचित कर लिया. सूचना पाकर थाने के जमादार विनोद राय ने घटनास्थल पर पहुंच ट्रक को जब्त कर लिया. वहीं, पुलिस चालक को अपने साथ थाने ले गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर जाम को समाप्त कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >