दत्तक ग्रहण केंद्र के दो बच्चियों ने दम तोड़ा तीन दिनों में विकलांग समेत तीन बच्चे मरे मृत एक बच्ची एचआइवी से थी ग्रसितसंवाददाता, छपरा (सदर)शहर के दत्तक ग्रहण केंद्र में रहनेवाली दो अबोध बच्चियों ने विगत 48 घंटे में दम तोड़ दिया. इन मृत बच्चियों में चार वर्षीया सुकन्या तथा दो वर्षीया खुशी कुमारी शामिल हैं. एक बच्ची इसमें एचआइवी से ग्रसित थी. हालांकि, दूसरी बच्ची स्वस्थ थी. रविवार तथा सोमवार को बच्चियों ने अलग-अलग तबीयत खराब होने के बाद दम तोड़ा. हालांकि दत्तक ग्रहण केंद्र के समन्वयक श्वेता कुमारी तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सुधीर कुमार ने तत्काल चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज करा कर बचाने की कोशिश की, परंतु बचाया नहीं जा सका. मालूम हो कि इसके पूर्व भी शुक्रवार को दो वर्षीय एक बालक जो विकलांग भी था, ने दम तोड़ दिया था. जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक भास्कर प्रियदर्शी ने पूछे जाने पर बताया कि विभागीय नियमानुसार, चिकित्सक से प्रमाणपत्र एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी पूरी की गयी. उन्होंने कहा कि हालांकि इस दत्तक ग्रहण केंद्र में रहनेवाले बच्चों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गयी है, जिससे ठंड से बचा जा सकता है.
दत्तक ग्रहण केंद्र के दो बच्चियों ने दम तोड़ा
दत्तक ग्रहण केंद्र के दो बच्चियों ने दम तोड़ा तीन दिनों में विकलांग समेत तीन बच्चे मरे मृत एक बच्ची एचआइवी से थी ग्रसितसंवाददाता, छपरा (सदर)शहर के दत्तक ग्रहण केंद्र में रहनेवाली दो अबोध बच्चियों ने विगत 48 घंटे में दम तोड़ दिया. इन मृत बच्चियों में चार वर्षीया सुकन्या तथा दो वर्षीया खुशी कुमारी […]
