बिजली चोरी में सात के खिलाफ प्राथमिकी

बिजली चोरी में सात के खिलाफ प्राथमिकी मकेर. थाना क्षेत्र के भाठा सोनहो नोनिया टोली में बिना कनेक्शन लिये अवैध रूप से बिजली जलाते सात लोगों को जेइ ने पकड़ा. अमनौर प्रखंड के जेइ आलोक कुमार ने भाठा-सोनहो नोनिया टोली गांव में एक जांच टीम गठित कर छापेमारी शुरू की. इसमें सात लोगों को पकड़ा. […]

बिजली चोरी में सात के खिलाफ प्राथमिकी मकेर. थाना क्षेत्र के भाठा सोनहो नोनिया टोली में बिना कनेक्शन लिये अवैध रूप से बिजली जलाते सात लोगों को जेइ ने पकड़ा. अमनौर प्रखंड के जेइ आलोक कुमार ने भाठा-सोनहो नोनिया टोली गांव में एक जांच टीम गठित कर छापेमारी शुरू की. इसमें सात लोगों को पकड़ा. पकड़े गये लोगों में अमृत महतो का पुत्र विजय कुमार पर जुर्माना पांच हजार 431 रुपये, रामानंद महतो के पुत्र अमरजीत महतो पर पांच हजार 431 रुपये, मटकी महतो के पुत्र राजकुमार पर पांच हजार 386 रुपये, जगदीश महतो के पुत्र मनोज महतो पर 593 रुपये, शिवनाथ महतो के पुत्र देवानंद महतो पर 781 रुपये, गणेश महतो के पुत्र उमेश महतो पर एक हजार 781 रुपये, किशुन महतो के पुत्र अनिल महतो पर एक हजार 781 रुपये का जुर्माना गया है. इन पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >