हिंगोरा अपहरण मामले में नहीं पहुंचा कोई गवाह

हिंगोरा अपहरण मामले में नहीं पहुंचा कोई गवाह सात अरोपितों की हुई कोर्ट में पेशीछपरा (कोर्ट). सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में साक्ष्य हेतु कोई भी गवाह प्रस्तुत नहीं हो सका. सोमवार को हिंगोरा अपहरण मामले में सत्रवाद संख्या 283/14 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मो. नइमुल्ला के न्यायालय द्वारा साक्ष्य हेतु तिथि […]

हिंगोरा अपहरण मामले में नहीं पहुंचा कोई गवाह सात अरोपितों की हुई कोर्ट में पेशीछपरा (कोर्ट). सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में साक्ष्य हेतु कोई भी गवाह प्रस्तुत नहीं हो सका. सोमवार को हिंगोरा अपहरण मामले में सत्रवाद संख्या 283/14 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मो. नइमुल्ला के न्यायालय द्वारा साक्ष्य हेतु तिथि निर्धारित की गयी थी. परंतु, पुलिस किसी भी साक्षी को कोर्ट में प्रस्तुत नहीं कर सकी. इस कारण साक्ष्य के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी है. वहीं, इस मामले में आरोपित तथा मंडल कारा में बंद अभियुक्तों की कोर्ट में पेशी हुई. पेश होनेवाले आरोपितों में राम प्रकाश, सबल किशोर सिंह, नागमणी सिंह, संदीप महतो, गौतम कुमार कक्कु, गणेश मुंडा और पंकज कुमार मोती शामिल थे. पेशी के उपरांत सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाते हुए उन्हें अगली निर्धारित तिथि को पुन: प्रस्तुत होने का आदेश देते हुए मंडल कारा भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >