केंद्रीय कृषि वश्विवद्यिालय के लिए संसद में उठी आवाज

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के लिए संसद में उठी आवाज छपरा. महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग करते हुए इसे जरूरी बताया है. उन्होंने इसके पक्ष में कहा कि बिहार अति पिछड़ा राज्य है. इस क्षेत्र में कृषि उत्थान के लिए एक […]

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के लिए संसद में उठी आवाज छपरा. महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग करते हुए इसे जरूरी बताया है. उन्होंने इसके पक्ष में कहा कि बिहार अति पिछड़ा राज्य है. इस क्षेत्र में कृषि उत्थान के लिए एक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोला जाना आवश्यक है. क्योंकि यहां कृषि मुख्य रूप से जीवन यापन का आधार है. इसके बावजूद यहां के किसानों में कृषि संबंधित जानकारी की अत्यधिक कमी है. यहां के किसानों, लोगों एवं छात्रों को कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण आधुनिक पहलुओं की जानकारी बिल्कुल नहीं होती. ऐसे में यदि एक केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय खोल दिया जाये तो यहां के लोगों के अत्याधिक लाभ होगा. उन्होंने जलालपुर, मांझी, एकमा, महाराजगंज, गोरेयाकोठी समेत कई जगहों पर जानकारी देते हुए कृषि विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >