एसएफआइ के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

एसएफआइ के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन छपरा. एसएफआइ द्वारा सोमवार को आंबेडकर छात्रावास की समस्याओं के खिलाफ समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया. संघ ने पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, वर्ग नवम एवं दशम के शिक्षकों की नियुक्ति करने, पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराने, कंप्यूटर एवं शिक्षक की व्यवस्था करने व छात्रावास के खान-पान की व्यवस्था […]

एसएफआइ के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन छपरा. एसएफआइ द्वारा सोमवार को आंबेडकर छात्रावास की समस्याओं के खिलाफ समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया. संघ ने पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, वर्ग नवम एवं दशम के शिक्षकों की नियुक्ति करने, पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराने, कंप्यूटर एवं शिक्षक की व्यवस्था करने व छात्रावास के खान-पान की व्यवस्था को सुधारने की मांग की. पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन व प्रतिनिधिमंडल में शैलेंद्र यादव, दिलीप राम, रामबाबू राय, कुमार सोनू, विकास तिवारी, रोहित सिंह, हरगोविंद आंबेडकर, रूपेश राज, रिजवान खां, कल्पनाथ राम आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >