नगरा में बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

नगरा में बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी, अंधेरे के कारण मची चीख-पुकारनोट. फोटो नंबर 16 सीएचपी 17 है. कैप्सन होगा- घटना स्थल पर पलटी बस संवाददाता, नगरा. थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के समीप छपरा-मशरक मुख्य पथ पर करीब छह बजे शाम में एक यात्री बस पलटने […]

नगरा में बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी, अंधेरे के कारण मची चीख-पुकारनोट. फोटो नंबर 16 सीएचपी 17 है. कैप्सन होगा- घटना स्थल पर पलटी बस संवाददाता, नगरा. थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के समीप छपरा-मशरक मुख्य पथ पर करीब छह बजे शाम में एक यात्री बस पलटने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये. घटनास्थल पर अफरातफरी व चीख पुकार मच गयी. अंधेरा होने के कारण स्थानीय लोग कुछ समझ नहीं पाये, हो-हल्ला के बाद सभी घटना स्थल पर दौड़ पड़े. घायलों का इलाज नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जहां चिकित्सकों ने कई यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया गया कि बस छपरा से नरहरपुर जा रही थी. इस दौरान कादीपुर गांव के समीप चालक ने संतुलन खो दिया, जिसकी वजह से अचानक बस पलट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >