अनियमितता से आक्रोश, अभिभावकों ने किया हंगामा संवाददाता-एकमा. प्रखंड के अनुमानगंज प्राथमिक विद्यालय के छात्र तथा अभिभावकों ने मध्याहृन भोजन बंद रहने तथा शैक्षणिक कुव्यवस्था को लेकर विद्यालय परिसर में हंगामा किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी भी किया. ग्रामीणों ने बताया की प्रधानाध्यापक हरेराम पांडेय विद्यालय से हमेशा गायब रहते हैं. विद्यालय में शैक्षणिक कुव्यवस्था उत्पन्न हो गयी और मध्याहृन भोजन कई महीनों से बंद है. बीडीओ अखिलेश कुमार के पहल पर छात्र और अभिभावक शांत हुए. इस संबंध में बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीणों का आरोप काफी गंभीर है. जांच कर प्रधानाध्यापक के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी.
अनियमितता से आक्रोश, अभिभावकों ने किया हंगामा
अनियमितता से आक्रोश, अभिभावकों ने किया हंगामा संवाददाता-एकमा. प्रखंड के अनुमानगंज प्राथमिक विद्यालय के छात्र तथा अभिभावकों ने मध्याहृन भोजन बंद रहने तथा शैक्षणिक कुव्यवस्था को लेकर विद्यालय परिसर में हंगामा किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी भी किया. ग्रामीणों ने बताया की प्रधानाध्यापक हरेराम पांडेय विद्यालय से हमेशा गायब […]
