सचिवालय आशुलिपिक सेवा के कर्मियों को संशोधित एसीपी

सचिवालय आशुलिपिक सेवा के कर्मियों को संशोधित एसीपीबिहार राज्य मुकदमा नीति के तहत बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के कर्मियों को संशोधित एसीपी देने का निर्णय लिया गया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को रूपांतरित सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन (एमएसीपी) के तहत एसीपी का लाभ मिलेगा. इसमें उन्हें पे बैंड 15600-39100 ग्रेड पे 7600 रुपये का […]

सचिवालय आशुलिपिक सेवा के कर्मियों को संशोधित एसीपीबिहार राज्य मुकदमा नीति के तहत बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के कर्मियों को संशोधित एसीपी देने का निर्णय लिया गया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को रूपांतरित सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन (एमएसीपी) के तहत एसीपी का लाभ मिलेगा. इसमें उन्हें पे बैंड 15600-39100 ग्रेड पे 7600 रुपये का लाभ मिलेगा.कोर्ट के आदेश के आधार पर राजकीय संस्कृत हाइस्कूल के वैसे शिक्षक, जो एक जनवरी, 1977 को कार्यरत थे और 15 नवंबर, 2000 के पहले सेवानिवृत्त हो गये या इसके बाद में सेवानिवृत्त हुए. ऐसे शिक्षकों एक जनवरी, 1977 से बिहार शिक्षा सेवा – वर्ग दो में शामिल कर लाभ मिलेगा. नवगठित 16वें विधानसभा और 181 वें सत्र के संशोधित औपबंधिक कार्यक्रम की घटनोत्तर स्वीकृति दी गयी.बिहार राज्य पर्यावरण इंपैक्ट एसेसमेंट आॅथोरिटी के कार्यालय के लिए सिविल और पर्यावरण अभियंता के दो और एक चालक के पद सृजित करने की स्वीकृति दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >