दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का मामला दर्ज

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का मामला दर्ज संवाददाता, छपरा (कोर्ट). दहेज में नकदी व मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर पति व उसके परिजनों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर शव दफना दिये जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा निवासी व मृतका […]

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का मामला दर्ज संवाददाता, छपरा (कोर्ट). दहेज में नकदी व मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर पति व उसके परिजनों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर शव दफना दिये जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा निवासी व मृतका की मां ज्ञांती देवी ने दर्ज कराते हुए अपने ही गांव निवासी दामाद राजू साह तथा उसके आधा दर्जन परिजन को अभियुक्त बनाया है. आरोप में कहा कि उनकी पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने राजू के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ दिनों बाद ही तथा ससुरालवालों ने लक्ष्मी से मायके से एक लाख नकद व मोटरसाइकिल लाने का दबाव देने लगे तथा विरोध करने पर प्रताड़ित कर घर से भगाने लगे. लक्ष्मी लोक लाज के कारण घर भी नहीं आ रही थी, फिर भी उसने फोन द्वारा पति की मांग से घरवाले को सूचित किया. उधर से इनकार होने पर शादी के चार माह बाद ही उसके पति तथा अन्य ने उसकी हत्या कर शव को दफना दिया. सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >