चाइल्ड लाइन वस्तिार को ले बैठक आज

चाइल्ड लाइन विस्तार को ले बैठक आज संवाददाता, छपरा (सदर). सारण जिले में भूले- बिसरे बच्चों को तत्काल राहत दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘चाइल्ड लाइन’ सेवा शुरू की जानी है. इससे किसी भी प्रकार से अनाथ या भूले भटके बच्चे खुद या समाज के लोगों द्वारा चाइल्ड लाइन के नंबर पर सूचना […]

चाइल्ड लाइन विस्तार को ले बैठक आज संवाददाता, छपरा (सदर). सारण जिले में भूले- बिसरे बच्चों को तत्काल राहत दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘चाइल्ड लाइन’ सेवा शुरू की जानी है. इससे किसी भी प्रकार से अनाथ या भूले भटके बच्चे खुद या समाज के लोगों द्वारा चाइल्ड लाइन के नंबर पर सूचना देकर संचालकों से बच्चों को तत्काल राहत दिला सके. जिले में शीघ्र ही इस व्यवस्था के विस्तार को लेकर मंगलवार को सारण के डीएम दीपक आनंद की अध्यक्षता में बैठक होनेवाली है, जिसमें बाल संरक्षण से जुड़े सहायक निदेशक, जिला बाल कल्याण पदाधिकारी के अलावे तमाम पदाधिकारी व छपरा में चाइल्ड लाइन चलाने के लिए आवेदन देनेवाले 12 आवेदक शामिल होंगे. बैठक में चाइल्ड लाइन को लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाने के लिए विभिन्न लोगों से विचार किया जायेगा. यह जानकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक भास्कर प्रियदर्शी ने बताया कि सारण प्रमंडल में सारण जिला पहला जिला होगा, जहां चाइल्ड लाइन की सुविधा शुरू की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >