तीन दिवसीय युवा महोत्सव आज से

तीन दिवसीय युवा महोत्सव आज सेअब मजहरूलहक एकता भवन के बदले नगर पर्षद के सभागार में होगा आयोजन गायन, वादन एवं नृत्य की आठ विधाओं में होगा बेहतर खिलाड़ियों का चयन संवाददाता, छपरा (सदर)कला संस्कृति विभाग के निर्देश के आलोक में 10 से 12 दिसंबर तक चलनेवाला जिलास्तरीय युवा महोत्सव अब नगरपालिका परिसर स्थित नगर […]

तीन दिवसीय युवा महोत्सव आज सेअब मजहरूलहक एकता भवन के बदले नगर पर्षद के सभागार में होगा आयोजन गायन, वादन एवं नृत्य की आठ विधाओं में होगा बेहतर खिलाड़ियों का चयन संवाददाता, छपरा (सदर)कला संस्कृति विभाग के निर्देश के आलोक में 10 से 12 दिसंबर तक चलनेवाला जिलास्तरीय युवा महोत्सव अब नगरपालिका परिसर स्थित नगर पर्षद के सभागार में होगा. सदर एसडीओ सह आयोजन कमेटी के सचिव सुनील कुमार के निर्देश के आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी रमेश कुमार रत्नम के द्वारा इसको लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है. नृत्य, वाद्य एवं गायन की आठ विधाओं में शामिल होनेवाले प्रतिभागियों को नौ दिसंबर तक एसडीओ कार्यालय में पंजीयन कराने का निर्देश दिया गया था. इसके आलोक में हारमोनियम, वादन, पार्श्व गायन, नृत्य, लोकगीत आदि विधाओं में काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है. देर शाम तक पंजीयन की प्रक्रिया चल रही थी. इसके लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष सह डीडीसी रविकांत तिवारी तथा सचिव सह सदर एसडीओ सुनील कुमार की देखरेख में निर्णायक कमेटी का गठन भी किया गया है, जो कलाकारों की क्षमता का आकलन करेगी. इस प्रतियोगिता में चयनित कलाकार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >