सभी विभागों में विशेष लोक अदालत को ले तैयारी छपरा (सदर). आगामी 12 दिसंबर को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डीएम दीपक आनंद ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है. निर्देश में मनरेगा, वन विभाग, कृषि, माप-तौल विभाग, आपराधिक मुकदमों, जिला भू-अर्जन, स्वास्थ्य आदि तमाम विभागों के पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों के संबंध में तैयारी कर विशेष लोक अदालत में उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही गयी है. राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले में न्यायालय से लेकर पुलिस विभाग व प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा अपने विभाग से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए तैयारी की जा रही है. इसकी जानकारी डीपीआरओ बीके शुक्ला ने विज्ञप्ति जारी कर दी.
सभी विभागों में विशेष लोक अदालत को ले तैयारी
सभी विभागों में विशेष लोक अदालत को ले तैयारी छपरा (सदर). आगामी 12 दिसंबर को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डीएम दीपक आनंद ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है. निर्देश में मनरेगा, वन विभाग, कृषि, माप-तौल विभाग, आपराधिक मुकदमों, जिला भू-अर्जन, स्वास्थ्य आदि तमाम विभागों के पदाधिकारियों को […]
