रिटायर्ड दारोगा समेत तीन के घरों में चोरी

छपरा (सारण): मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमा नगर निवासी रिटायर्ड दारोगा सुरेंद्र शर्मा के घर से अज्ञात चोरों ने ढाई लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली, जबकि रिविलगंज थाने के मुंशी ललन कुमार के घर में भी चोरी का प्रयास किया. मुंशी ललन कुमार उमा नगर में ललन उपाध्याय के घर में […]

छपरा (सारण): मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमा नगर निवासी रिटायर्ड दारोगा सुरेंद्र शर्मा के घर से अज्ञात चोरों ने ढाई लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली, जबकि रिविलगंज थाने के मुंशी ललन कुमार के घर में भी चोरी का प्रयास किया. मुंशी ललन कुमार उमा नगर में ललन उपाध्याय के घर में किरायेदार हैं.

रिटायर्ड दारोगा श्री शर्मा का अपना मकान है और वह घर बंद कर बाहर गये थे. इसी दौरान चोरों ने उनके घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. पड़ोसियों ने सुबह में देखा, तो इसकी सूचना दी. वह आनन-फानन में पहुंचे और घटना की सूचना दी.

मुख्य दरवाजा के अलावा तीन अन्य कमरों का ताला तोड़ कर चोरी की गयी है. इसी तरह रामनगर मुहल्ले के भी एक घर से भी करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. पेड़ के सहारे अज्ञात चोर घर में घुस गये और नकद, आभूषण आदि समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं के कारण आम लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है. इस संबंध में गृहस्वामियों ने पुलिस को लिखित सूचना दी है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >