युवक की चाकू मार कर हत्या, आरोपित रेलकर्मी िगरफ्तार

छपरा : थाना क्षेत्र के राहर दियारा बिंदटोली चौक पर सोमवार की देर रात एक युवक की हत्या चाकू मार कर दी गयी. घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार ने लिखित आवेदन देकर गांव के ही महेश राय को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि महेश राय नशे में था […]

छपरा : थाना क्षेत्र के राहर दियारा बिंदटोली चौक पर सोमवार की देर रात एक युवक की हत्या चाकू मार कर दी गयी. घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार ने लिखित आवेदन देकर गांव के ही महेश राय को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि महेश राय नशे में था और मेरे भाई को घर पहुंचाने के लिए जिद कर रहा था.

मेरे भाई के इनकार करने पर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी. मृतक का नाम राहुल कुमार है. उसकी उम्र 20 वर्ष बतायी जाती है. अभियुक्त महेश राय को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया. महेश राय रेलकर्मी बताया जाता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >