तीन घंटे ठप रहा ट्रेनों का परिचालन

तीन घंटे ठप रहा ट्रेनों का परिचालन छपरा (सारण). पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर बुधवार की रात दो मवेशियों के ट्रेन से कट जाने के कारण तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. एक्सप्रेस ट्रेनों समेत कई माल ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं. बताया जाता है कि गौतम स्थान तथा बकुलहां स्टेशनों […]

तीन घंटे ठप रहा ट्रेनों का परिचालन छपरा (सारण). पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर बुधवार की रात दो मवेशियों के ट्रेन से कट जाने के कारण तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. एक्सप्रेस ट्रेनों समेत कई माल ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं. बताया जाता है कि गौतम स्थान तथा बकुलहां स्टेशनों के बीच दो भैंसे ट्रेन की चपेट में आने से कट गये. इस वजह से 15268 अप जन साधारण एक्सप्रेस, 15559 जन साधारण डाउन, 13510 अप गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस, दो-दो घंटा और 15232 अप एक घंटा विलंब से चली. एक अन्य खबर के अनुसार, 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपर ट्रेन का परिचालन 18 घंटे विलंब से हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >