जिले में हाइअलर्ट, रेलवे ने बढ़ायी सुरक्षा

जिले में हाइअलर्ट, रेलवे ने बढ़ायी सुरक्षा भाकपा (माओवादी) ने की है दो से नौ दिसंबर तक स्थापना सप्ताह मनाने की घोषणानोट: फोटो नंबर 2 सी.एच.पी 16 हैकैप्सन होगा-श्वान दस्ते के साथ जांच करते आरपीएफ के जवान.संवाददाता, छपरा (सारण)नक्सलियों द्वारा घोषित पीएलजीए के स्थापना सप्ताह के मद्देनजर हाइअलर्ट घोषित कर दिया गया है. राजकीय रेलवे […]

जिले में हाइअलर्ट, रेलवे ने बढ़ायी सुरक्षा भाकपा (माओवादी) ने की है दो से नौ दिसंबर तक स्थापना सप्ताह मनाने की घोषणानोट: फोटो नंबर 2 सी.एच.पी 16 हैकैप्सन होगा-श्वान दस्ते के साथ जांच करते आरपीएफ के जवान.संवाददाता, छपरा (सारण)नक्सलियों द्वारा घोषित पीएलजीए के स्थापना सप्ताह के मद्देनजर हाइअलर्ट घोषित कर दिया गया है. राजकीय रेलवे पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है. जिले के सभी थानाें की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है. भाकपा (माओवादी) के द्वारा दो से नौ दिसंबर तक पीएलजीए की 15वीं स्थापना सप्ताह मनाने की घोषणा की गयी है. इस दौरान नक्सलियों द्वारा मशाल जुलूस निकालने, आमसभा आयोजित करने तथा जनमुक्ति छापामार सेना (पीएलजीए) में भरती अभियान चलाया जायेगा. इसके मद्देनजर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चौकसी बरती जा रही है. इसको लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस तथा एसटीएफ के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया और लगातार पेट्रोलिंग, वाहन जांच की जा रही है. स्टेशन व ट्रेनों में हुई जांचछपरा जंकशन स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल तथा राजकीय रेलवे पुलिस के द्वारा जांच अभियान चलाया गया. लंबी दूरी के महत्वपूर्ण ट्रेनों में श्वान दस्ते के साथ आरपीएफ ने जांच अभियान चलाया. छपरा-सोनपुर रेलखंड से गुजरनेवाली ट्रेनों का मार्गरक्षण विशेष रूप से करने का निर्देश दिया गया है. स्टेशन से होकर गुजरनेवाले यात्रियों पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है. राजधानी की होगी पायलेटिंगछपरा-सोनपुर रेलखंड से होकर गुजरनेवाली राजधानी एक्सप्रेस की पायलेटिंग कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही लंबी दूरी के अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के आगे माल ट्रेन चलाने की भी निर्देश दिया गया है. खास कर सोनपुर मंडल रेल प्रशासन ने छपरा-सोनपुर रेलखंड पर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है और गैंगमैन-ट्रैकमैन से रात को पेट्रोलिंग कराने का निर्देश दिया गया है. क्या कहते हैं अधिकारीनक्सलियों के स्थापना सप्ताह के मद्देनजर चौकसी बरती जा रही है और ट्रेनों का मार्गरक्षण कराया जा रहा है. यात्री सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशनों व ट्रेनों में जांच भी की जा रही है. सुनील कुमार द्विवेदी, थानाध्यक्ष राजकीय रेल थाना, सारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >