पुलिस ने छापेमारी कर 46 अभियुक्तों को पकड़ा, भेजा जेल

जिले में चलाए गये विशेष अभियान के तहत विगत 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए कुल 46 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

प्रतिनिधि, छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में जिले में चलाए गये विशेष अभियान के तहत विगत 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए कुल 46 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करना था. गिरफ्तार अभियुक्तों में 23 वारंटी, 7 शराब सेवन, 8 शराब कारोबारी, 4 हत्या के प्रयास, 1 बंधुआ मजदूर अधिनियम, 1 खनन,1 अपहरण एवं 1 धोखाधड़ी से जुड़े आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 67 वारंट एवं 26 कुर्की का निष्पादन भी किया.अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 42 वाहनों से कुल 86,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.वहीं छापेमारी में 214.98 लीटर अवैध शराब 212.400 लीटर देशी एवं 2.580 लीटर विदेशी बरामद की गई. इसके साथ ही 2 ट्रक, 2 मोटरसाइकिल, 1 मोबाइल, 1 मॉनिटर तथा एक अपहृता को भी बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Deepak Raj is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >