देर से खुली बैंक ऑफ इंडिया की शाखा दिघवारा. नगर पंचायत बस स्टैंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा बुधवार को विलंब से खुली, जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी हुई. दिन के 11.30 बजे से बैंक में कार्य शुरू हो सका. मिली जानकारी के मुताबिक बैंक की चाभी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पास थी, जो बैंक पहुंचने में विलंब कर दिया. इस बीच ग्राहक व बैंककर्मी मुख्य द्वार बैंक खुलने का इंतजार करते रहे. चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के आने के बाद दिन के 11.15 बजे बैंक में कामकाज शुरू हो सका. महीने की शुरुआत होने के कारण बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की भीड़ भी ज्यादा थी. वहीं, शाखा प्रबंधक टीएन सिंह ने ग्राहकों को होनेवाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आगे दुबारा इस तरह की घटना नहीं होने की बात कही. साथ ही कहा कि दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
देर से खुली बैंक ऑफ इंडिया की शाखा
देर से खुली बैंक ऑफ इंडिया की शाखा दिघवारा. नगर पंचायत बस स्टैंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा बुधवार को विलंब से खुली, जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी हुई. दिन के 11.30 बजे से बैंक में कार्य शुरू हो सका. मिली जानकारी के मुताबिक बैंक की चाभी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पास थी, जो बैंक […]
