कल प्रभारी मुख्य न्यायाधीश आयेंगे छपरा

कल प्रभारी मुख्य न्यायाधीश आयेंगे छपरा कोर्ट परिसर में करेंगे देश रत्न की प्रतिमा का अनावरणअन्य न्यायमूर्ति भी होंगे शामिल छपरा (कोर्ट). व्यवहार न्यायालय परिसर में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण तीन दिसंबर को राजेंद्र जयंती सह अधिवक्ता दिवस के अवसर पर किया जाना सुनिश्चित है. प्रतिमा का अनावरण […]

कल प्रभारी मुख्य न्यायाधीश आयेंगे छपरा कोर्ट परिसर में करेंगे देश रत्न की प्रतिमा का अनावरणअन्य न्यायमूर्ति भी होंगे शामिल छपरा (कोर्ट). व्यवहार न्यायालय परिसर में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण तीन दिसंबर को राजेंद्र जयंती सह अधिवक्ता दिवस के अवसर पर किया जाना सुनिश्चित है. प्रतिमा का अनावरण पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश एकबाल अहमद द्वारा किया जायेगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति चक्रधारीशरण सिंह तथा न्यायमूर्ति अंजना मिश्रा मौजूद होंगी. सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह भी उपस्थित होंगे. उक्त जानकारी विधि मंडल के महामंत्री रविरंजन प्रसाद सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि अनावरण कार्यक्रम के उपरांत न्यायालय परिसर में विधिमंडल के तत्वावधान में राजेंद्र जयंती सह अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम मनाया जायेगा. इसमें सभी अधिवक्ता सम्मिलित होंगे. साथ ही विज्ञप्ति में कहा है कि प्रभारी जिला जज मो. नइमुल्ला ने 27 नवंबर को अपनी आदेश संख्या 486जी/15 में तीन दिसंबर को न्यायालय बंद करने का आदेश दिया था. इस आदेश को उन्होंने 30 नवंबर को अपनी आदेश संख्या 489 जी/15 के में निरस्त कर दिया है. आदेश के आलोक में तीन दिसंबर को न्यायालय विधिवत खुला रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >