रोगियों से नहीं, रोग से करें परहेज

रोगियों से नहीं, रोग से करें परहेजएनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैलीविश्व एड्स दिवस पर हुए कई कार्यक्रम नोट. फोटो नंबर 1 सीएचपी 1 व 2 है. कैप्सन होगा- एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा निकाली गयी रैली व मानव शृंखला बनाते स्कूली बच्चे संवाददाता, छपराविश्व एड्स दिवस पर विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं ने रैली, प्रतियोगिता व […]

रोगियों से नहीं, रोग से करें परहेजएनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैलीविश्व एड्स दिवस पर हुए कई कार्यक्रम नोट. फोटो नंबर 1 सीएचपी 1 व 2 है. कैप्सन होगा- एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा निकाली गयी रैली व मानव शृंखला बनाते स्कूली बच्चे संवाददाता, छपराविश्व एड्स दिवस पर विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं ने रैली, प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर एड्स को विश्व की सबसे भयावह बीमारी बताया. उन्होंने जन जागरूकता को भी इसकी रोकथाम का एकमात्र उपाय बताया. मौके पर स्कूली बच्चों ने मानव शृंखला बना कर रोगियों से नहीं, बल्कि रोग से परहेज की अपील की. सारण सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कश्मीरी हाता से जागरूकता रैली निकाली तथा म्यूनिसिपल चौक पर मानव शृंखला बनाकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया. छात्र-छात्राओं ने प्ले कार्ड का प्रदर्शन कर एड्स से रक्षा के विभिन्न उपायों से लोगों को अवगत कराया. रैली में मुख्य रूप से खुशी, स्मिता, गौरव, कीर्ति, मुस्कान, कुणाल आदि शामिल हुए. नेतृत्व प्राचार्य आलोक पाठक ने किया. एनएसएस की विवि इकाई द्वारा जेपीएम से रैली का आयोजन किया गया, जो थाना चौक, नगरपालिका चौक, साहेबगंज, मौना चौक होते हुए नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरी. रैली में कॉलेज व जेपीएम कॉलेज, जगलाल चौधरी, पीसी विज्ञान कॉलेज व जेपीएम के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. नेतृत्व डॉ रेखा श्रीवास्तव, प्रीति, ट्विंकल, संदना, शिवांगी, ममता, दिया सागर, प्रिया सागर, गुडि़या, मिक्की, पंखुरी, विशाल, रंजीत, अतुल, मंटू, शमशाद आदि ने किया. एनएसएस जगदम कॉलेज द्वारा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में रंजीत कुमार को प्रथम, मो शमशाद को द्वितीय व कुमारी पंखुरी को तृतीय पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जागो चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता में गुड़िया, आशा, रितेश, मनीष, ममता, रिंकी आदि ने भाग लिया. लायंस क्लब ने भी जागरूकता रैली का आयोजन कर एड्स के प्रति लोगों को जन-जागरूक किया. एड्स के लक्षण व बचाव संबंधी पंपलेट का वितरण किया गया. नेतृत्व चेयरमैन मनोज कुमार वर्णवाल ने किया. मौके पर मनोज कुमार वर्मा संकल्प, विक्की आनंद, अजय कुमार सिन्हा, चंदन पांडेय, धर्मेंद्र रस्तोगी, साकेत श्रीवास्तव, चंदन कुमार, आशुतोष शर्मा, मनीष कुमार सिंह, बीएन गुप्ता, प्रह्लाद सोनी, आदित्य कुमार, मणिशंकर मिश्रा, अमर कुमार, उज्ज्वल कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >