आपदा प्रबंधन की जानकारी लेनी हो, तो देखें प्रदर्शनी

आपदा प्रबंधन की जानकारी लेनी हो, तो देखें प्रदर्शनी सोनपुर. आपदा की पूर्व तैयारी की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग प्रदर्शनी के माध्यम से मेला घूमनेवाले लोगों को दे रही है. हरिहर क्षेत्र, सोनपुर मेले में मेलार्थियों को आपदा के बचाव के उपाय बताये जा रहे हैं. मेला मनोरंजन तथा सामान की खरीदारी का मुख्य स्रोत […]

आपदा प्रबंधन की जानकारी लेनी हो, तो देखें प्रदर्शनी सोनपुर. आपदा की पूर्व तैयारी की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग प्रदर्शनी के माध्यम से मेला घूमनेवाले लोगों को दे रही है. हरिहर क्षेत्र, सोनपुर मेले में मेलार्थियों को आपदा के बचाव के उपाय बताये जा रहे हैं. मेला मनोरंजन तथा सामान की खरीदारी का मुख्य स्रोत होता है. परंतु, इसके सामाजिक सरोकार की अहमियत भी है. आपदा विभाग द्वारा लोगों को यह समझाया जा रहा है कि आपदा की हालत में घबराएं नहीं, धैर्य से काम लें. पंपलेट, बुकलेट तथा प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरल तरीके से समझाया जा रहा है कि भूकंप आने पर क्या करना चाहिए. आपदा की तैयारी के संबंध में नियमित रूप से भाग लें. अपने परिवार के सदस्यों से बात करें, काम बांट लें. आपातकाल से उपयोगी चीजें तथा जानकारी एकत्र करें. वृद्ध तथा विकलांग व्यक्तियों का ख्याल रखें. कुछ नियमों का पालन करने के उपाय बताये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >