क्लिनिकल इस्टैबलिशमेंट एक्ट का करना होगा अनुपालन

क्लिनिकल इस्टैबलिशमेंट एक्ट का करना होगा अनुपालन छपरा. वेटरन फोरम के महासचिव व पूर्व विंग कमांडर डॉ बीएनपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू किये गये क्लिनिकल इस्टेबेलिशमेंट एक्ट को चिकित्सकों को हर हाल में पालन करना होगा. उन्होंने आइएमए द्वारा इस एक्ट के नहीं मानने संबंधी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की […]

क्लिनिकल इस्टैबलिशमेंट एक्ट का करना होगा अनुपालन छपरा. वेटरन फोरम के महासचिव व पूर्व विंग कमांडर डॉ बीएनपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू किये गये क्लिनिकल इस्टेबेलिशमेंट एक्ट को चिकित्सकों को हर हाल में पालन करना होगा. उन्होंने आइएमए द्वारा इस एक्ट के नहीं मानने संबंधी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि संविधान में किये गये प्रावधान के तहत यह लागू किया गया है. उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों में यह एक्ट लागू है और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में राज्य सरकार ने जनहित में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है और क्लिनिकल इस्टेबेलिशमेंट एक्ट को लागू किया है. इसका पालन नहीं करना आइएमए के द्वारा दिया गया बयान कानून का मजाक उड़ाने के समान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >