अपहृत भास्कर के परिजनों से मिले एसपी

अपहृत भास्कर के परिजनों से मिले एसपी दिया भास्कर की शीघ्र बरामदगी का आश्वासनपानापुर से फोटो है, कैप्प्शन होगा : भास्कर के परिजनों से बातें करते एसपी सत्यवीर सिंहपानापुर. सारण एसपी सत्यवीर सिंह सोमवार को मोथहां गांव पहुंचे एवं अपहृत भास्कर के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि भास्कर की बरामदगी […]

अपहृत भास्कर के परिजनों से मिले एसपी दिया भास्कर की शीघ्र बरामदगी का आश्वासनपानापुर से फोटो है, कैप्प्शन होगा : भास्कर के परिजनों से बातें करते एसपी सत्यवीर सिंहपानापुर. सारण एसपी सत्यवीर सिंह सोमवार को मोथहां गांव पहुंचे एवं अपहृत भास्कर के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि भास्कर की बरामदगी के लिए पुलिस कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस हैंड-बिल व पोस्टर छपवा कर सारण के अलावा सीवान-गोपालगंज एवं मुजफ्फरपुर के दियारा इलाकों में भास्कर की तलाशी करेगी. उन्होंने परिजनों को धैर्य रखने की सलाह दी एवं पुलिसिया कार्रवाई पर भरोसा रखने को कहा. एसपी के साथ डीएसपी मढ़ौरा अशोक कुमार सिंह, मशरक इंस्पेक्टर शारदा प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह भी मौजूद थे. मालूम हो कि मोथहां गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद के साढ़े तीन वर्षीय पोता भास्कर का गत 17 नवंबर को अपहरण हो गया था, जिसे पुलिस अब तक नहीं ढूंढ़ पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >