छात्रा के अपहरण की परिजनों ने जतायी आशंका प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन दाउदपुर (मांझी). थाना क्षेत्र के बरवां गांव की एक छात्रा के अपहरण की शंका में छात्रा के परिजनों ने एक प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरवां गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीया पुत्री गत 25 नवंबर को नंदलाल सिंह कॉलेज, जैतपुर, दाउदपुर में नामांकन कराने के लिए घर से निकली छात्रा देर शाम तक घर वापस नहीं हुई, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी. दो दिन तक सगे-संबंधी सहित कई जगहों पर खोजबीन करने के बाद कोई सुराग नहीं मिला, तो छात्रा के भाई ने अपहरण की आशंका में आवेदन देकर थाना पुलिस से बहन की खोजबीन के लिए आवेदन गुहार लगायी. इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गयी है.
छात्रा के अपहरण की परिजनों ने जतायी आशंका
छात्रा के अपहरण की परिजनों ने जतायी आशंका प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन दाउदपुर (मांझी). थाना क्षेत्र के बरवां गांव की एक छात्रा के अपहरण की शंका में छात्रा के परिजनों ने एक प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरवां गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीया पुत्री गत 25 नवंबर […]
