ग्रामीण क्षेत्र में भी पैसे का लेन-देन हुआ आसान

ग्रामीण क्षेत्र में भी पैसे का लेन-देन हुआ आसानएसबीआइ का ग्राहक सेवा केंद्र खुला परसा. नगर पंचायत के खजौली कोल्ड स्टोर के समीप भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया. इसका उद्घाटन परसा एसबीआइ की मुख्य शाखा के प्रबंधक मुकेश कुमार ने किया. इस मौके पर उपस्थित ग्राहकों से प्रबंधक ने कहा कि […]

ग्रामीण क्षेत्र में भी पैसे का लेन-देन हुआ आसानएसबीआइ का ग्राहक सेवा केंद्र खुला परसा. नगर पंचायत के खजौली कोल्ड स्टोर के समीप भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया. इसका उद्घाटन परसा एसबीआइ की मुख्य शाखा के प्रबंधक मुकेश कुमार ने किया. इस मौके पर उपस्थित ग्राहकों से प्रबंधक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी अब आसानी से पैसे का लेन-देन संभव हो गया. मुख्य शाखा की तरह चेक की सुविधा छोड़ कर सभी अन्य सुविधाएं ग्राहक सेवा केंद्र से उपभोक्ताओं को मिलेंगी. उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकारों द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में खाता ज्यादा-से-ज्यादा खोलवाने और बैंकिंग की सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इस मौके पर संचालक मैनेजर कुमार राम, शिक्षक मालिक राम, पंकज कुमार, दीपक कुमार, हरिहर सिंह, सुगिया देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >