प्राणप्रतिष्ठा के लिए श्रद्धालुओं ने की जलभरी
इसुआपुर : गोहां गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन सोमवार को किया गया. इस अवसर पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के कार्यक्रम का शुरुआत भी की गयी. इसके पूर्व गत शनिवार को 251 महिलाओं व कन्याओं द्वारा कलश में नदी से जलभरी कर लाये गये गंगा जल से महावीर जी का जलाभिषेक किया गया.
ग्रामीणों द्वारा किये गये इस यज्ञ में नवनिर्वाचित विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने जलभरी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. आचार्यों के द्वारा हनुमान जी का प्राणप्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ किया गया.
इस महायज्ञ को मुख्य रूप से ओमप्रकाश राय, प्रह्लाद राय, संतोष कुमार राय, जयप्रकाश राय, हीरालाल राय, प्रमेश्वर राय ने आयोजित किया. मुखिया विजय सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और सहयोग किया.
