गैस सिलिंडर फटने से महिला की मौत

दरियापुर : डेरनी थाना क्षेत्र के भेटवलिया गांव में गैस सिलिंडर फटने से एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, भेटवलिया गांव निवासी जयनंदन राय की 40 वर्षीया पत्नी सावित्री देवी गैस चूल्हा पर दूध चढ़ा कर टीवी सीरियल देखने चली गयी. सीरियल देख कर लौटी, तो हाथ में दिया जलाये रसोई घर […]

दरियापुर : डेरनी थाना क्षेत्र के भेटवलिया गांव में गैस सिलिंडर फटने से एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, भेटवलिया गांव निवासी जयनंदन राय की 40 वर्षीया पत्नी सावित्री देवी गैस चूल्हा पर दूध चढ़ा कर टीवी सीरियल देखने चली गयी. सीरियल देख कर लौटी, तो हाथ में दिया जलाये रसोई घर में प्रवेश किया.

लेकिन, दूध उफनने से चूल्हा बुझ गया था और गैस बिना जले ही पूरे रसोई घर में फैल गयी थी. दीया लेकर घर में प्रवेश करते ही आग लग गयी, जिससे गैस सिलिंडर जलने लगा और फट गया. इससे सावित्री देवी के शरीर में आग लग गयी और वह बुरी तरह झुलस गयीं और उनकी मौत मौके पर ही हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >