मां के दर्शन को उमड़े भक्त, जयकारों से गूंजा नभमंडल नवरात्र की अष्टमी को आमी में जुटे भक्तों ने भक्तिभाव से की पूजा-अर्चनासुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजामआज हवन में उमड़ेगा भक्तों का सैलाबमहिला पुलिस दिखी मुस्तैदनोट: दिघवारा से फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवाराप्रखंड के आमी अवस्थित शक्तिपीठ स्थल, अंबिका भवानी मंदिर में मंगलवार को नवरात्र की अष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी एवं दिन-भर मंदिर में मां के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. वहीं, मां के जयकारे से नभमंडल गूंजता रहा. मां के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. सुबह से ही दर्शन को उमड़े भक्तनवरात्र के अन्य दिनों की तरह अष्टमी को भी मंदिर में भक्तों की भीड़ दिखी. पुरुष व महिला श्रद्धालुओं को घंटों पंक्ति में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा, तब जाकर गर्भगृह के बाहर से भक्तों को माता के पिंडी रूप के दर्शन हो सके. सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाममंदिर में पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे. सोनपुर एसडीओ मदन कुमार, दिघवारा बीडीओ राजमीति पासवान, सीओ अजय शंकर व थानाध्यक्ष सतीश कुमार मॉनीटरिंग करते नजर आये. वहीं मंदिर में जगह-जगह एसएसबी के जवानों के अलावा पुरुष व महिला जवानों की प्रतिनियुक्ति दिखी. पाठ करनेवालों से भरा रहा परिसरमंदिर परिसर पाठ करनेवाले भक्तों से भरा नजर आया एवं हर जगह भक्त पाठ करने में तल्लीन दिखे. हर किसी ने दुर्गा सप्तशती का पाठ पूरा करने के बाद आरती की, फिर गर्भगृह की परिक्रमा कर मां के पिंडी रूप के दर्शन किये. निशा पूजा में उमड़े भक्तनवरात्र की अष्टमी तिथि को भी मंदिर में मां के पिंडी रूप का शृंगार किया गया. बटुकों द्वारा शृंगार के बाद आरती हुई एवं उसके बाद भक्तों ने बारी-बारी से मां के दर्शन किये. वहीं, नवरात्रि को लेकर मंदिर में बुधवार को हवन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा. भक्त बारी-बारी से हवन कर अपनी मन्नतों के पूर्ण होने की कामना करेंगे. पंडितों की मानें, तो सुबह नौ बजे के बाद हवन का शुभ मुहूर्त है.
मां के दर्शन को उमड़े भक्त, जयकारों से गूंजा नभमंडल
मां के दर्शन को उमड़े भक्त, जयकारों से गूंजा नभमंडल नवरात्र की अष्टमी को आमी में जुटे भक्तों ने भक्तिभाव से की पूजा-अर्चनासुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजामआज हवन में उमड़ेगा भक्तों का सैलाबमहिला पुलिस दिखी मुस्तैदनोट: दिघवारा से फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवाराप्रखंड के आमी अवस्थित शक्तिपीठ स्थल, अंबिका भवानी मंदिर में […]
