दाउदपुर बनवार फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा
Saran News: (चंद्रशेखर की रिपोर्ट) सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. एनएच-531 पर दाउदपुर बनवार फ्लाईओवर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने आर्केस्ट्रा ग्रुप के पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर मौत
इस हादसे में पिकअप वाहन पर सवार चालक समेत कुल आठ लोग प्रभावित हुए. इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों को एकमा सीएचसी में कराया गया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए एकमा सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.
ALSO READ: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार, जानिए नए मंत्रियों का राजनीतिक सफर!
