बाइकों की टक्कर में चार घायल

बाइकों की टक्कर में चार घायल दाउदपुर (मांझी). छपरा-सीवान : मुख्य मार्ग के दाउदपुर बाजार के समीप रविवार की देर रात दो बाइकों की टक्कर में चार युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों ने एक निजी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया. चिकित्सक ने युवकों की गंभीर हालत को देख कर दो को […]

बाइकों की टक्कर में चार घायल दाउदपुर (मांझी).
छपरा-सीवान : मुख्य मार्ग के दाउदपुर बाजार के समीप रविवार की देर रात दो बाइकों की टक्कर में चार युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों ने एक निजी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया. चिकित्सक ने युवकों की गंभीर हालत को देख कर दो को पीएमसीएच और दो को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
घायल युवकों में स्थानीय थाना क्षेत्र के हरखपुरा एवं भरवलिया गांव के मोनू कुमार सिंह एवं आंसु कुमार सिंह बताये जाते हैं. अन्य दो युवकों का नाम-पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >