पंचुवा में अभियान चलाकर मारे गये 50 घोड़परास, किसानों को मिली राहत

प्रखंड के पंचुवा पंचायत क्षेत्र में किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान से राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को वन विभाग की निगरानी में विशेष अभियान चलाया गया.

एकमा. प्रखंड के पंचुवा पंचायत क्षेत्र में किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान से राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को वन विभाग की निगरानी में विशेष अभियान चलाया गया. वाइल्ड लाइफ ट्रैंक्विलाइजर फोर्स के विशेषज्ञ शूटर नवाब सफात अली खान, प्रतीक्षा सिंह, आकाश कुमार, मनोरंजन सिंह, शुभम कुमार सिंह और कुमुद कुमार की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 50 घोपड़ास का शिकार किया. टीम के अनुसार सभी घोपड़ास को सुरक्षित तरीके से दफनाया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की बीमारी या संक्रमण फैलने की आशंका न रहे. पंचुवा पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी के प्रतिनिधि शिवशंकर महतो ने बताया कि किसानों और ग्रामीणों के आग्रह पर फसलों की सुरक्षा के लिए विभाग को आवेदन दिया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. अभियान के बाद किसानों में खुशी का माहौल है. उनका कहना है कि घोपड़ास के झुंड लंबे समय से फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे. मौके पर वन विभाग के कर्मियों के साथ शिवशंकर महतो, गोविंद कुमार राम, संजय पांडेय, गांधी प्रसाद, पृथ्वी महतो, देव महतो, दीनदयाल सिंह, सिरोही प्रसाद, कृष्णा महतो, हरेंद्र राम और चंदन राम सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >